मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारपुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोलीतमंचा-कारतूस बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात: थाना गजनेर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के वांछित आरोपी देशराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे महिला अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। इसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई।

घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से ही पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है, वहीं पुलिस मुठभेड़ का नया मामला भी दर्ज किया गया है।

इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights