सिकंदरा (कानपुर देहात): राजपुर कस्बे की जामा मस्जिद में शुक्रवार को जश्ने गरीब नवाज का आयोजन श्रद्धा और अकीदत के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुरान की तिलावत और नात से हुई। इस मौके पर उलेमाओं ने हदीस की रोशनी में दीनी तकरीर करते हुए लोगों को नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी।
कानपुर नगर के जजमऊ से आए मौलाना हसीब अख्तर साहब ने कहा कि ख्वाजा गरीब नवाज की विलादत मोहब्बत, अमन और इंसानियत का पैगाम है। उन्होंने कहा कि दीन को समझकर उस पर अमल करने से इंसान की जिंदगी बदल जाती है। वहीं मुरादाबाद से आए मौलाना इम्तियाज बरकाती ने कहा कि दीनी बातों का असर तभी होता है, जब इंसान खुद अपने अमल से मिसाल पेश करे।
कार्यक्रम में मौलाना अजमत अली, मुफ्ती हासिम, कारी सैय्यद इमाम अली सहित अन्य उलेमाओं ने भी दीनी तकरीर कर अच्छाइयों को अपनाने और समाज में मोहब्बत फैलाने की अपील की। आयोजन में बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।








