बाजरा क्रय केंद्र पर किसानों का हंगामा, व्यापारियों से खरीद का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

फ़िरोज़ाबाद: जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र स्थित बटेश्वर रोड माधवगंज पर बने सरकारी बाजरा क्रय केंद्र पर किसानों ने जोरदार हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि क्रय केंद्र पर बाजरा खरीद किसानों से न होकर बड़े व्यापारियों और आढ़तियों से की जा रही है, जिससे वास्तविक किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

पूर्व प्रधान डाहिनी राहुल यादव ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रजिस्टर में दर्ज किसानों की जानकारी मांगी तो क्रय केंद्र प्रभारी कोई स्पष्ट विवरण नहीं दे सके। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हित की बात करती है, लेकिन अधिकारी निजी लाभ के लिए नीतियों को पलीता लगा रहे हैं।

वहीं क्रय केंद्र प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज किया है। मामले को लेकर किसानों में आक्रोश बना हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights