कलान में वीर बाल दिवस पर बाल बजरंगियों की भव्य शोभायात्रा

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर – वीर बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को कलान नगर में बाल बजरंगियों ने बैंड-बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। इस दौरान गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों—अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह—के शौर्य और बलिदान को याद कर उन्हें नमन किया गया।

पंडित रामप्रसाद बाल विद्या मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा परौर तिराहे तक पहुंची, जहां बच्चों ने अनुशासन और देशभक्ति का परिचय दिया। कार्यक्रम में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे। बाल बजरंगियों का स्वागत पुष्पवर्षा और तिलक लगाकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। शोभायात्रा का समापन बजरंग दल के जिला संयोजक बादल बजरंगी ने किया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights