डुमरांव ग्राम सभा में बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति पर आप का जनहित निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। आम आदमी पार्टी मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में “जनहित निरीक्षण अभियान” के तहत डुमरांव ग्राम सभा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मुख्य सड़क जर्जर, स्ट्रीट लाइट न होने और नालियों की खराब निकासी के कारण गांववासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के लिए खेल मैदान भी उपलब्ध नहीं है।

जिलाध्यक्ष ने संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराते हुए सड़क चौड़ीकरण, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और खेल मैदान विकसित करने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो जन आंदोलन किया जाएगा। मौके पर अंजनी सिंह, संजीव सिंह, अंकुर यादव, संजीव राजभर, प्रदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights