आप का “जनहित निरीक्षण अभियान”: डुमरांव ग्राम सभा में बुनियादी सुविधाओं की खुली पोल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। आम आदमी पार्टी मऊ के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में “जनहित निरीक्षण अभियान” के तहत तहसील सदर अंतर्गत डुमरांव ग्राम सभा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में गांव की मुख्य सड़क जर्जर अवस्था में मिली, जहां अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क संकरी है, स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है और नालियों की निकासी न होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनपद मुख्यालय के पास गांव की यह स्थिति चिंताजनक है। साथ ही गांव में बच्चों के लिए खेल मैदान न होने से उनके शारीरिक व मानसिक विकास पर भी असर पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने सड़क चौड़ीकरण व मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और खेल मैदान विकसित करने की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा। निरीक्षण में अंजनी सिंह, संजीव सिंह, अंकुर यादव, संजीव राजभर, प्रदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights