ठंड में मरीजों की सुरक्षा को लेकर सतर्क सीएचसी तहबरपुर

By Liberal Media

Published On:

Date:

बुढ़नपुर (आजमगढ़)। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर मरीजों के लिए भरोसे का केंद्र बना हुआ है। अधीक्षक डॉ. सुशील अग्रहरी के नेतृत्व में मरीजों की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल के सभी वार्डों में ब्लोअर की व्यवस्था की गई है, जिससे मरीजों को गर्म और सुरक्षित वातावरण मिल सके।

डॉ. सुशील अग्रहरी ने आमजन से अपील की है कि ठंड में पूरे शरीर को ढककर रखें और बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाकर सोने से बचें। उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में टीका उत्सव अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के छूटे बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। मरीजों ने अस्पताल की साफ-सफाई, सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार पर संतोष जताया है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights