एसपी नॉर्थ की सूझबूझ से निर्दोष बचे, असली हत्यारोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। सहजनवां थाना क्षेत्र में हुए बॉडीबिल्डर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसपी नॉर्थ की सूझबूझ और सटीक विवेचना के चलते निर्दोष लोगों को नामजद होने से बचा लिया गया, जबकि हत्या में शामिल चारों असली आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार 23 दिसंबर 2025 को शराब पीने के लिए 50 रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ था। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट की, गला दबाया और सिर को गीली मिट्टी में दबाकर उसकी हत्या कर दी। बाद में शव को खेत में फेंक दिया गया।

मामले में पप्पू मांझी, राजू मांझी, मंगल मांझी और बबलू मांझी को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष सहजनवां महेश कुमार चौबे के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल, तकनीकी साक्ष्य और घटनास्थल की जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

फिलहाल सभी अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में साक्ष्य

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights