गोरखपुर/पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा बैजनाथपुर स्थित इंद्रसना इंटर कॉलेज में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने बैजनाथपुर, बालापार, सोनबरसा, मानीराम, परमेश्वरपुर और सिक्टौर के जरूरतमंद, वृद्ध व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान विधायक ने लाभार्थियों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बुजुर्गों की सेवा करना सामाजिक जिम्मेदारी है और सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम में सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक रमाशंकर सिंह, नायब तहसीलदार राकेश शुक्ला, कानूनगो मेवालाल, अरविंद रॉय, विशाल यादव, रामनरेश निषाद, मनोज गुप्ता, अंबरीश शुक्ला, गंगा ठुकराई, ग्राम प्रधान धर्मेन्द्र पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।








