बदायूं। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने ओपीडी, लैब, इमरजेंसी, लेबर रूम, कोल्ड चेन व स्टोर रूम का जायजा लेते हुए मरीजों से इलाज को लेकर फीडबैक लिया। निरीक्षण में अस्पताल की जर्जर बिल्डिंग और चिकित्सकों की कमी का मुद्दा सामने आया। टीम ने बताया कि निरीक्षण रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जाएगी।
लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण
Published On:
Date:








