शीतलहर में उद्योग व्यापार मंडल के साथ डीएम एसपी ने किया कंबल वितरण

By Liberal Media

Published On:

Date:

LiberalMedia
शाहजहांपुर।
शीतलहर के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा जिलाधिकारी के सहयोग से कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी एवं नगर आयुक्त डॉ. विपिन कुमार मिश्र की उपस्थिति में निर्धन व जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। जिलाधिकारी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए सामाजिक संगठनों से आगे आने की अपील की। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सचिन बॉथम सहित मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights