बलिया में बड़ा हादसा टला, गिट्टी लदा टेलर पलटा

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर मोड़ के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार गिट्टी लदा टेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे सड़क पर गिट्टी फैल गई और घंटों जाम लगा रहा। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन ने क्रेन की मदद से टेलर हटवाकर यातायात बहाल कराया। राहत की बात रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने भारी वाहनों की रफ्तार पर सख्ती की मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights