दहेज हत्या के आरोपी पति गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। चितबड़ागांव थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को टोंस नदी के निर्माणाधीन पुल के पास से पकड़ा गया, जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा भी बरामद हुआ। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में हुई कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की गला कसकर हत्या की गई थी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights