बीएसए बनकर नियुक्ति दिलाने वाला शातिर ठग गिरफ्तारबीएसए बनकर नियुक्ति दिलाने वाला शातिर ठग गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

आजमगढ़। फर्जी बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनकर ईसीसीई शिक्षक पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अन्तरजनपदीय अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अभ्यर्थियों से ₹10,000 से ₹40,000 तक वसूलता था और इसके लिए फर्जी ई-मेल आईडी, व्हाट्सएप व ट्रूकॉलर प्रोफाइल का इस्तेमाल करता था। साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी राम सिंह निवासी प्रयागराज को प्रतापगढ़ के पट्टी क्षेत्र से पकड़ा। उसके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ठगी से जुड़े डिजिटल प्रमाण बरामद हुए हैं। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी के नाम पर मांगी जाने वाली धनराशि से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights