9 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने की प्रेसवार्ता

By Liberal Media

Published On:

Date:

आजमगढ़। नौ सूत्रीय मांगों को लेकर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव कर जिलाधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई। इसके बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविन्द कुमार पाठक एडवोकेट और मंत्री रणधीर सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर जिलाधिकारी के आदेशों को विधि विरुद्ध बताया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि कालबाधित वाद-पत्रों को दाखिल करने से रोका जा रहा है, जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights