वीर बाल दिवस पर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम, उत्कृष्ट बच्चों का हुआ सम्मान

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। वीर बाल दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आयोजित लाइव प्रसारण भी देखा गया। इस दौरान शिक्षा, कला और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बालक-बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों को देशभक्ति, साहस और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया तथा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights