राजकीय सम्प्रेक्षण गृह मऊ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वीर बाल दिवस

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) मऊ में जिला प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा सहित विभिन्न विभागों व संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बच्चों ने देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और कबड्डी, बोरी रेस व म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के महत्व पर जागरूक किया गया तथा केक काटकर उत्सव मनाया गया। अधिकारियों व अतिथियों ने वीर बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights