IIT-BHU के संयुक्त कुलसचिव डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी बने MANIT भोपाल के कुलसचिव

By Liberal Media

Published On:

वाराणसी। आईआईटी (बीएचयू), वाराणसी में संयुक्त कुलसचिव (वित्त) के पद पर कार्यरत डॉ. सर्वेश कुमार तिवारी को मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। वे 29 दिसंबर 2025 को नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे। डॉ. तिवारी इससे पहले एमएनएनआईटी प्रयागराज में कुलसचिव के रूप में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे चुके हैं। आईआईटी (बीएचयू) में उनके कार्यकाल के दौरान वित्तीय व प्रशासनिक सुधारों के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया। 26 दिसंबर को संस्थान में आयोजित विदाई समारोह में अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights