गोरखपुर के कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र सुधीर (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोपहर 1:30 बजे छात्र मैदान में दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उस पर फायरिंग की। गोली लगने के बाद सुधीर जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। घटना से कॉलेज और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
गोरखपुर: 11वीं के छात्र की कॉलेज में गोली मारकर हत्या
Published On:
Date:








