लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में इंद्रलोक कॉलोनी स्थित इंद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आगामी 4 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वृक्ष पूजन और हनुमान चालीसा का सामूहिक गान भी हुआ। इसके बाद सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और जिम्मेदारियां बांटी गईं। सम्मेलन में राष्ट्र, सनातन, हिंदुत्व और पर्यावरण की रक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में डॉक्टर अतुल रस्तोगी, प्रदीप तिवारी, एमडी शुक्ला, विवेक वाजपेई, के.के. तिवारी, राजेश श्रीवास्त, डॉक्टर नीरज तिवारी, महेश मिश्रा, कमल, शत्रुसूदन, अवधेश मिश्रा, राजीव पांडेय और पुजारी महेंद्र शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लखनऊ के कृष्णानगर में हिंदू सम्मेलन का भूमि पूजन, हनुमान चालीसा से हुआ शुभारंभ
Published On:
Date:








