आगरा (यूपी)। आगरा के 9 वर्षीय अजय राज को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया है। अजय ने असाधारण साहस का परिचय देते हुए मगरमच्छ के हमले से अपने पिता की जान बचाई थी। बताया गया कि मगरमच्छ ने उसके पिता को पकड़ लिया था, तभी अजय ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़ी से मगरमच्छ पर हमला किया और अपने पिता को सुरक्षित छुड़ा लिया। अजय की इस बहादुरी की देशभर में सराहना हो रही है।
साहस की मिसाल बना 9 वर्षीय अजय, मगरमच्छ से पिता की जान बचाने पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Published On:









