सीतापुर में पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, गांव में तनाव

By Liberal Media

Published On:

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो समुदायों के बीच गोलीकांड हो गया। बदमाशों ने पिता छोटे खान और उनके पुत्र मैसर खां की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 24 घंटे पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। हालात को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है और अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights