किराया विवाद में अमानवीयता: उन्नाव में महिला को पति के शव संग घर से निकाला

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव (यूपी)। किराया न मिलने को लेकर एक मकान मालिक द्वारा अमानवीय रवैये का मामला सामने आया है। आरोप है कि किराया न चुकाने पर एक महिला को उसके पति के शव के साथ घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला के पति का कानपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया था, जिसके बाद वह शव लेकर उन्नाव पहुंची थी। स्थानीय रिपोर्ट्स के अनुसार महिला पिछले तीन माह से मकान का किराया नहीं दे पाई थी। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights