पुखरायां (कानपुर देहात) में भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट द्वारा कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष अहसान सिद्दीकी के कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष (पूर्वांचल यूपी) विपिन तिवारी ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि संगठन गरीब, जरूरतमंद और पीड़ित किसानों के साथ खड़ा है और ठंड के मौसम में राहत पहुंचाना मानवीय कर्तव्य है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रणवीर यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल, ठंड से दिलाई राहत
Published On:
Date:








