जौनपुर पुलिस ने फर्जी और पेशेवर जमानतदारों के खिलाफ विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। अलग-अलग थानों से कुल 7 पेशेवर जमानतदारों को गिरफ्तार किया गया, जो कूटरचित दस्तावेजों के जरिए न्यायिक प्रक्रिया में हेरफेर कर रहे थे। एसपी सिटी आयुष कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, इनमें से एक व्यक्ति ने 8 बार जमानत ली थी। पुलिस ने बताया कि अभी और लोगों की तलाश जारी है और बड़े नेटवर्क का भी जल्द खुलासा किया जाएगा।
जौनपुर में फर्जी जमानत गिरोह का पर्दाफाश, 7 पेशेवर जमानतदार गिरफ्तार
Published On:
Date:








