लखनऊ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। यह स्थल अटल जी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और विचारों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का माध्यम है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अटल जी के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्र सेवा को याद किया और इसे युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बताया।
पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया
Published On:









