देहरादून में जिलाधिकारी सविन बंसल के आईएसबीटी निरीक्षण के बाद व्यवस्थाओं में सुधार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लंबे समय से बंद आईएसबीटी का निकासी गेट खोलकर मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित पार्किंग निर्माण और सड़क किनारे खाली भूमि पर टाइल बिछाने का काम प्रगति पर है। साथ ही यातायात दबाव कम करने के लिए क्रॉसओवर निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन ने सभी कार्य समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
डीएम के दौरे का दिखा असर, आईएसबीटी का निकासी गेट खुला
Published On:









