सीयर में पंचायत सहायकों को ग्राम स्वराज के गुणों का मिला प्रशिक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। सीयर विकासखंड में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत सहायकों का दो दिवसीय अनावासीय प्रशिक्षण डवाकरा हाल में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं अनुशासनयुक्त बनाने के उद्देश्य से 9 थीम आधारित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को पंचायत की आय बढ़ाने, स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। बीडीओ फैसल आलम एवं एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने पंचायतों की आर्थिक मजबूती पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर पंचायत सहायक राजन साहू, आदर्श यादव, उपेंद्र, मनीष, पवन, विशाल, विमलेश, अंजलि, रोशनी, राजेश्वरी, लालसा, प्रियंका, जयप्रकाश, शिम्पी, सविता, किरण, दिनेश, आशीष, गौरव, रेखा एवं माया उपस्थित रहे। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को गांवों के विकास के लिए उपयोगी बताया। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन लवकुश विश्वकर्मा एवं अमित राय ने किया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights