सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मऊ में हर्षोल्लास के साथ मना क्रिसमस पर्व

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ। नगर के सिकटियां स्थित सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मऊ में क्रिसमस का पावन पर्व अत्यंत उमंग, उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक क्रिसमस ट्री और सजावटी प्रतीकों से भव्य रूप से सजाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक प्रार्थना से हुआ। प्राइमरी, अपर प्राइमरी एवं सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी पवित्र कथा का मंचन करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सांता क्लॉज की वेशभूषा में प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, ज्वाइंट डायरेक्टर गरिमा जायसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जायसवाल, ज्वाइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर दीपिका जायसवाल, प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे, उपप्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा सहित शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सेवा और सद्भावना का संदेश दिया।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights