लूटकांड का 25 हजार का इनामी अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

(आशुतोष शर्मा) बदायूं। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में महिला से गन प्वाइंट पर लूट की घटना में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त डेविड उर्फ शोएब पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, पांच खोखा कारतूस, लूटी गई 16,500 रुपये नकद, घड़ी, चश्मा सहित अन्य सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में रात्रि गश्त व चेकिंग के दौरान जंगल ग्राम कुलचौरा-अलापुर रोड के पास की गई। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights