अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती पर पैरा खिलाड़ियों का सम्मान

By Liberal Media

Published On:

मेरठ। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 101वीं जयंती के अवसर पर जिला पैरा खेल संघ मेरठ की ओर से पैरा खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन खिलाड़ियों को दिया गया, जिन्होंने 20 व 21 दिसंबर को बरेली में आयोजित 10वीं पैरा एथलेटिक्स एवं पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।

सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव रहे। समारोह में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता कुल 45 पैरा खिलाड़ियों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही गौरव त्यागी को उत्कृष्ट प्रशिक्षक के रूप में 5000 रुपये की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। सभी पुरस्कार राशि जिला पैरा खेल संघ मेरठ अध्यक्ष अश्वनी गुप्ता के सौजन्य से वितरित की गई।

मुख्य अतिथि जितेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आगामी राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स एवं पैरा पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजन में मनीष कुमार (मंत्री क्रीड़ा भारती), अनिल कुमार प्रजापति, प्रफुल त्यागी और ज

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights