लालगंज आजमगढ़ /विकासखंड लालगंज के बघरवां उर्फ मोलनापुर गांव में नहर कट जाने से किसानों पर आफ़त टूट पड़ी है।नहर का तटबंध टूटने के कारण पानी तेज़ी से खेतों में घुस गया, जिससे सैकड़ों बीघे में बोई गई गेहूं की फसल पूरी तरह डूब गई। खेतों में पानी भर जाने से फसल सड़ने की संभावना प्रबल हो गई है और किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ़ दिखाई दे रही है।स्थानीय किसानों के अनुसार बरसात के अन्तिम दिनों में काफी बारिश होने से गेहूं की बुआई देर से हो पाई थी। इसी दौरान नहर कटने से लगातार कई घंटों से पानी खेतों में बह रहा है। जिससे गेहूं के बीज के सड़ने की संभावना प्रबल हो गई है। जब तक सिंचाई विभाग को सूचना दी गई और मरम्मत का काम शुरू हुआ, तब तक भारी नुकसान हो चुका था।
किसानों का कहना है कि उन्होंने खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च किए थे, लेकिन एक झटके में उनकी पूरी मेहनत बर्बाद होती दिखाई दे रही है। कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी, अब उनके सामने परिवार के भरण-पोषण और कर्ज चुकाने की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है।
नहर टूट जाने से पच्चासो बीघा गेहूं जलमग्न किसान परेशान
Published On:
Date:








