लिया।
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में बुधवार को हल्दी ढाले पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। समाजसेवी गोरे पांडेय की अध्यक्षता में दोपहर करीब एक बजे दर्जनों लोगों ने एकत्र होकर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पड़ोसी देश में हिंदुओं के घरों, व्यवसायों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है, जो मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है। उन्होंने भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी हुई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। इस मौके पर रिंकू दुबे, धीरज पांडेय, अतुल सिंह, आर्यन पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।








