क्रिसमस व नववर्ष पर शराब की दुकानें रात 11 बजे तक खुलेंगी

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया।
त्योहारों के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने आबकारी दुकानों के समय में अस्थायी बदलाव किया है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 24 व 25 दिसंबर (क्रिसमस) और 30 व 31 दिसंबर (नववर्ष) को जनपद की सभी शराब की फुटकर दुकानें सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुली रहेंगी।
सामान्य दिनों में दुकानें रात 10 बजे बंद होती हैं, लेकिन विशेष अवसरों पर एक घंटे की अतिरिक्त छूट दी गई है। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए। अन्य दिनों में दुकानें पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही संचालित होंगी।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights