हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश का पुतला फूंका, दीपू दास हत्या के विरोध में प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

आजमगढ़। बांग्लादेश में हिंदू युवक दीपू दास की नृशंस हत्या और वहां हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आजमगढ़ के अंबेडकर पार्क में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यावसायिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने इस्लामी जिहाद के विरोध में नारेबाजी करते हुए बांग्लादेश का पुतला दहन किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद इस्लामी जिहादी गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और उनके निशाने पर हिंदू समाज के मंदिर, महिलाएं, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और आम नागरिक हैं। जिला कार्याध्यक्ष अजीत सिंह ने दीपू दास की हत्या को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights