किसान पाठशाला का किया गया आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

लालगंज (आजमगढ़)। विकासखंड लालगंज के ग्राम बघरवा मोलनापुर में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कृषि निदेशक वाराणसी ने किसानों को फार्मर मशीनरी बैंक एवं फार्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उप कृषि निदेशक आजमगढ़ ने कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित एफपीओ तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी, वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी ने खेत तालाब योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) रजनीस मौर्य द्वारा किया गया। किसान पाठशाला में ग्राम प्रधान राम लखन सहित अन्य प्रगतिशील कृषक, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights