रेल हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहांपुर। जनपद के थाना रोजा क्षेत्र में एक भीषण रेल हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रोजा स्टेशन के पास उस समय हुआ, जब एक ही बाइक पर सवार दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे पैदल निकलने वाले रेलवे रास्ते से पटरियां पार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार से गुजर रही मालगाड़ी की चपेट में आने से सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और सिविल पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

पुलिस प्रशासन द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान लापरवाही की बात सामने आ रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights