रोटरी क्लब ‘आस्था’ ने 60 से अधिक जरूरतमंदों को बांटे लिहाफ व गर्म कपड़े

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा/हसनपुर। बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए चिरंजी लाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रोटरी क्लब हसनपुर ‘आस्था’ के सहयोग से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 60 से अधिक असहाय व जरूरतमंद लोगों को लिहाफ, शॉल और गर्म कपड़े वितरित किए गए। गर्म कपड़े पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रो. डॉ. तीर सिंह सिरोही ने कहा कि रोटरी क्लब ‘आस्था’ समाज के कमजोर वर्गों की निस्वार्थ सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ग्रीष्मकाल में प्याऊ के माध्यम से जल सेवा और अब ठंड के मौसम में वस्त्र वितरण इसी सेवा भाव का हिस्सा है। वरिष्ठ रोटेरियन पुनीत कुमार अग्रवाल ने समाज के सक्षम लोगों से आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

इस अवसर पर क्लब सेक्रेटरी सुनील कुमार भटनागर, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार अग्रवाल, कृष्ण अवतार अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, सत्यवती सक्सेना, उमा गुप्ता, विनय गुप्ता सहित कॉलेज प्रबंधिका अनुभा अग्रवाल, ब्रह्मदत्त त्यागी, राजीव कंसल, सुमन त्यागी व कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights