KGMU लव जिहाद मामला: झूठी पहचान, धर्म परिवर्तन का दबाव और आत्महत्या की कोशिश का आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े एक गंभीर मामले में रेजिडेंट महिला डॉक्टर ने जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर संबंध बनाए, गर्भावस्था के बाद जबरन गर्भपात का दबाव डाला और बाद में उसकी पत्नी मानसी सक्सेना से मुलाकात होने पर पूरा झूठ सामने आया। लगातार दबाव से आहत होकर महिला डॉक्टर ने 17 दिसंबर को आत्महत्या का प्रयास किया, हालांकि समय रहते जान बचा ली गई। शिकायत के बाद KGMU प्रशासन ने आरोपी को निलंबित कर परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच जारी है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights