अमरोहा। जनपद के हसनपुर नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बारासिंघा भटकते हुए घनी आबादी वाले इलाके में घुस आया। गलियों में बारासिंघे को घूमता देख लोगों में दहशत फैल गई और सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जाल की मदद से बारासिंघे को सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार बारासिंघा जंगल क्षेत्र से भटककर नगर की ओर आ गया था। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बारासिंघे को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है।








