एसडीएम व तहसीलदार ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा, कानपुर देहात। शीतलहर के मद्देनजर राजपुर ब्लॉक व सिकंदरा तहसील क्षेत्र में प्रशासन की ओर से जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। एसडीएम प्रद्युम्न कुमार, तहसीलदार राकेश चंद्रा व नायब तहसीलदार सुधीर यादव ने लेखपालों के सहयोग से रसधान, चितवाखेड़ा व सिकंदरा सहित विभिन्न क्षेत्रों में असहाय, वृद्ध, दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कंबल प्रदान किए। प्रशासन ने वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। कंबल पाकर लोगों ने राहत महसूस की।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights