नई दिल्ली। ग्यारहवीं यमुना ट्रॉफी 2026 (ऑफिसर कप) के लीग मुकाबले में IRS कस्टम XI ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जज XI को 30 रन से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। राष्ट्रपति भवन कर्नल सिंह स्टेडियम एवं CWG क्रिकेट ग्राउंड, अक्षरधाम में खेले गए मैच में टॉस जीतकर जज XI ने पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए IRS कस्टम XI ने 7 विकेट पर 167 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जज XI की टीम दबाव में बिखर गई और 19.3 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप जाखड़ को 60 रन की पारी और प्रभावी गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि मनदीप ने 4 विकेट झटके। आयोजकों के अनुसार IRS कस्टम XI सहित कई टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी हैं।
ऑफिसर कप में IRS कस्टम XI का जलवा, जज XI को 30 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल की दहलीज पर
Published On:








