कुशीनगर में रहस्यमयी मौत, अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सेवरही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं मौत के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights