प्रेम प्रसंग में पति की हत्या का खुलासा, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में हुए हत्या कांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग के चलते की गई इस हत्या के मामले में एलाऊ पुलिस ने आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रोबिन ने प्रेम संबंधों के चलते मृतक के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए एलाऊ पुलिस ने आरोपी को किशनी मार्ग स्थित भीकमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी अरुण कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में लोगों ने राहत की सांस ली है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights