लालगंज (आजमगढ़) स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम की जयंती के अवसर पर शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय रहे। उन्होंने श्रीनिवास रामानुजम के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
प्रदर्शनी में छात्रों ने हिंदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कला व गृह विज्ञान सहित विभिन्न विषयों से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। अतिथियों ने प्रोजेक्ट का अवलोकन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रामानुजम जयंती पर सरस्वती विद्या मंदिर में शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन
Published On:
Date:








