नहर का तटबंध टूटा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, ग्रामीणों का प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

फूलपुर तहसील क्षेत्र में शारदा सहायक खंड-32 के फूलपुर रजवाहा का तटबंध अम्बारी के पास टूटने से सैकड़ों बीघा गेहूं समेत आलू, मटर और चना की फसल जलमग्न हो गई। तटबंध टूटने से कई घरों और अम्बारी स्थित गैस एजेंसी में भी पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।
मंगलवार को नहर विभाग द्वारा समय पर मरम्मत न किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग उठाई। ग्राम प्रधान अम्बारी अमित जायसवाल और सरैया प्रधान प्रमोद कुमार बिंद ने विभागीय उदासीनता का आरोप लगाया। प्रभावित किसानों ने शासन-प्रशासन से फसलों के नुकसान का शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights