घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय ने सदर तहसील में अधिवक्ताओं के नवनिर्मित कक्ष का किया उद्घाटन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ जनपद की सदर तहसील में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय ने अधिवक्ताओं के नवनिर्मित कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। यह कक्ष 21 लाख रुपये की लागत से तहसील बार के अधिवक्ताओं के लिए बनवाया गया है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में अतुल राय ने कहा कि वे अब घोसी लोकसभा क्षेत्र में ही रहेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

सांसद राजीव राय को मेले में आमंत्रित न किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका जिला प्रशासन से अक्सर कुछ न कुछ विवाद बना रहता है। घोसी उपचुनाव को लेकर अतुल राय ने स्पष्ट किया कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और जनता जो निर्णय करेगी, उसी के अनुसार आगे कदम बढ़ाएंगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights