मऊ में यातायात जन जागरूकता अभियान, एसपी ने नियमों का पालन करने का दिया संदेश

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ में पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन द्वारा गाजीपुर तिराहे पर यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय बताए गए। एसपी ने हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, नशे में ड्राइविंग से बचने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की। साथ ही उपस्थित बच्चों को भी नियमों के पालन और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान लोगों को हेलमेट वितरित किए गए और वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

Verified by MonsterInsights