रायबरेली: दरोगा और भाजपा नेता समेत 9 पर मुकदमा दर्ज

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली में कोर्ट के आदेश पर दरोगा व भाजपा नेता सहित 9 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बछरावां थाने में तैनात दरोगा जीतेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, शिव कुमार समेत 5–6 अज्ञात आरोपियों पर युवक की पिटाई और एनकाउंटर का डर दिखाकर रुपये वसूलने का आरोप है।

पीड़ित विश्वास उर्फ सौरभ, निवासी दाऊदपुर गांव (हरचंदपुर थाना क्षेत्र) ने न्यायालय में गुहार लगाई थी। आरोप है कि 18 जून को उसे घर से उठाकर थाने ले जाया गया, जहां पिटाई की गई और उसकी मां से एनकाउंटर के नाम पर 45 हजार रुपये लिए गए। मामला नीमटीकर गांव के भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। कोर्ट के आदेश पर हरचंदपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights