–सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने डीपीएस राठौर को किया सम्मानित
LiberalMedia
लखनऊ/शाहजहांपुर। राजधानी लखनऊ में आयोजित युवा सहकार सम्मेलन-2025 में शाहजहांपुर जनपद ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सदस्यता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला सहकारी बैंक शाहजहांपुर के अध्यक्ष डीपीएस राठौर को सम्मानित किया।
सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सहकारिता आंदोलन को गति देने में युवाओं की भूमिका अहम है। सदस्यता अभियान से सहकारी संस्थाओं को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने शाहजहांपुर जनपद के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम भावना से कार्य जारी रखने का आह्वान किया।
सम्मान मिलने पर डीपीएस राठौर ने इसे पूरे जनपद की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया और कहा कि सहकारिता को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपलब्धि से सहकारिता से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।
युवा सहकार सम्मेलन में शाहजहांपुर ने मारी बाज़ी, प्रदेश में दूसरा स्थान
Published On:









